Tuesday, May 4, 2010

क्या कहते हैं आपके नाखून?

नाखून, जो एक हमारे शरीर में सबसे दृढ संरचनाओ में से हैं, आश्चर्यजनक हैं, वास्तव में यह मृत कोशिकाओं का संग्रह है | सभी चाहते हैं कि उनके नाखून बड़े और सुन्दर दिखें। अगर आपके नाखून हफ्ते में 0.6 से 1.3 मी.मी. बढ़ते हैं तो आप स्वस्थ माने जाएँगे। गर्मियों में इनके बढ़ने की रफ्तार तेज होती है, लेकिन सर्दियों में धीमी। नाखून सामान्य स्वास्थ्य का एक आईना हैं, जो नाखूनों की गुणवत्ता में परिलक्षित होती है, जो शरीर में मौजूदा चिकित्सा अवस्थाओं में होती हैं| इस प्रकार नाखून भी चिकित्सकों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण नैदानिक उपकरण हैं| आपको यह जानकर आर्श्च होगा कि आपके नाखून भी आपके स्वास्थ्य की सारी पोल खोल देते हैं। आप कैसा खाते हैं, क्या खाते हैं, आपकी सोच और रहन-सहन भी।
आपके खाने के गलत तरीकों, प्रोटीन की कमी, थायरॉईड संबंधी परेशानी या खून की कमी सबकुछ आपके नाखून कह देते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को आप अपने नाखून देखकर भी पता कर सकते हैं।


कैसे पहचानेंगे नाखून से अपने स्वास्थ्य की कमजोरियों को-

*अगर आपके नाखून के आस-पास की त्वचा सूख रही है। तो यह आपके शरीर में विटामिन 'सी', फोलिक एसिड, और प्रोटीन की कमी को दर्शाता है। इसके लिए आप हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन करें। मछली और अण्डे खाएँ।
* नाखूनों पर सफेद धब्बे यह दर्शाते हैं कि आपके शरीर में जिंक और विटामिन 'बी' की कमी है। चना इन दोनों का बड़ा ही बेहतर स्त्रोत है। ज्वार, बाजरा से भी इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।
*नाखूनों का धीमी गति से बढ़ना यह बताता है कि आप प्रोटीन की कमी और विटामिन 'ए' की कमी से जूझ रहे हैं। इसके लिए हौम्योपैथी में कई दवाएँ उपलब्ध हैं। मानसिक अशांति, प्रोटीन और जिंक की कमी नाखूनों की वृद्धि में बाधक होते हैं।
*नाखूनों का भद्दा रंग आपके लगातार नेलपॉलिश के इस्तेमाल की वजह से भी हो सकता है। पीले नाखून धूम्रपान की वजह से होते हैं। जबकि नीले नाखून साँस संबंधी समस्याओं और पीले और हल्के सफेद रंग के नाखून एनीमिया के कारण होता है। इसके लिए चुकंदर का सेवन करना लाभदायक रहता है। विटामिन 'सी' के स्त्रोत वाले फल और सब्जियों का प्रयोग भी कर सकते हैं।
*शरीर के अंदर कैल्शियम और विटामिन की कमी से नाखून कमजोर होकर टूटते रहते है। इसको दूर करने के लिए भोजन में पौष्टिक आहार लेना चाहिए और दूध या दूध से बने पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए।

दुनियाभर में हुए कुछ शोधों के अनुसार यह तथ्य प्रमाणित हो चुका है कि विभिन्न बीमारियों में नाखूनों का रंग बदल जाता है। जैसे
• सफेद रंग के नाखून लिवर से संबंधित बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस- की खबर देते हैं।
• पीले नाखून (जो आकार में मोटे हों और धीरे-धीरे बढ़ते हों) फेफड़े संबंधी बीमारियों के परिचायक हैं।
• आधे सफेद और आधे गुलाबी नाखून गुर्दे संबंधी बीमारियों का संकेत देते हैं।
• यदि नाखूनों का रंग पीला है या उनकी पर्त सफेद है, तो यह लक्षण शरीर में खून की कमी(एनीमिया)का लक्षण है।

नाखूनों पर ध्यान ना देने से कुछ महिलाओं में हैंग नेल्स तथा स्पून नेल्स जैसी समस्याएं पैदा हो जाती है।

हैंग नेल्स :

हैंग नेल्स में नाखून के किनारे की त्वचा छिलके के जैसी अलग हो जाती है, जिसके कारण नाखूनों में सूजन और जलन होने लगती है। इसके उपचार के लिए विटामिन सी और प्रोटीनयुक्त भोजन का ज्यादा सेवन करना चाहिए।

स्पून नेल्स :

हममें से बहुतों के उत्तल या उभरे हुए नाखून होते है, किसी गेंद जैसी गोलाई लिए हुए, लेकिन यदि आपके नाखूनों के बीच में गड्ढा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। रक्त की कमी से नाखून टेढ़े-मेढ़े और खुरदुरे हो जाते हैं।

बीमारी है नाखून चबाना
आपका बच्चा अगर नाखून चबाता है तो उस जरूर ध्यान दीजिये। ऑनिकोफेजिया सुनने में कुछ अटपटा सा लगता है पर इस परेशानी से बहुत सारे लोग पीड़ित होते हैं। ऐसा नहीं है कि यह समस्या केवल बच्चों में ही होती है। कई बार यह समस्या बड़ों में भी पाई जाती है।
सामान्य तौर पर हम इसे इसे नाखून चबाने के रूप में या नेल-बाइटिंग के रूप में जानते हैं। आमतौर पर आदमी जब तनाव में किसी बात को लेकर उत्सहित होता है तो वह नाखून कुतरता या चबाता है। जब आदमी के पास कोई काम नहीं होता तब भी वह बोर होने पर नाखून काटने का ही काम करता है। शर्म य झुंझलाहट में भी लोग नाखून खाने लगते हैं।

नर्वस-हैबिट के तहत नाखून खाना, अंगूठा चूसना, नाक में उंगली डालना, बाल को मरोड़ना या खींचना, दांत पीसना या अपनी त्वचा को बार-बार छूना शामिल है। आश्चर्य की बात यह है कि ऐसा करने वाला इसे महसूस नहीं कर पाता है जबकि सामने से देखने वाला इसे महसूस कर लेता है। आदत पड़ जाने पर आदमी काम करते हुए, बुक पढ़ते, फोन पर बातें करते और टीवी देखने जैसे कामों को करते हुए भी लोग नाखून चबाते देखे जाते हैं।

कई बार लोग नाखून चबाने के साथ-साथ क्यूटिकल्स और नाखून के इर्द-गिर्द की त्वचा को भी काटते हैं। जहां एक ओर यह देखने में बुरा लगता है वहीं स्वास्थ्य की दषटि से भी यह नुकसान देह होता है।

होम्योपैथिक उपचार:
दवाएँ - होम्योपैथी दवाएँ जो लक्षणागत नाखून से जुड़ी समस्याओं में काम करती हैं वे इस प्रकार हैं। मरक्यूरस सौल, नेट्रम सल्फ, मेडोराइनम, लाईकोयोडियम, सल्फर इत्यादि ।

उपरोक्त दवाये केवल उदहारण के तौर पर दी गयी है| कृपया किसी भी दवा का सेवन बिना परामर्श के ना करे, क्योकि होम्योपैथी में सभी व्यक्तियों की शारीरिक और मानसिक लक्षण के आधार पर अलग -अलग दवा होती है !

Tuesday, April 13, 2010

A Report on a free Homoeopathic Camp

Dear Friends,


April 10th 2010, proved to be another mile-stone for Dr. Bidani's Centre for Homoeopathy after having held its free homoeopathic camp, at Hisar, in connection with the 255th Birthday Celebrations of Dr. Samuel Hahnemann, father of Homoeopathy & beginning of World Homoeopathic Awareness Week 2010.

 

The camp was conducted to create awareness among the public about disease and disease prevention. Physicians created awareness about the Scope of Homoeopathy in addressing chronic & serious disorders. They emphasized that Homoeopathic medicines are quite effective & provide good results even in so called incurable diseases. Keeping in mind "Service to Humanity is service to Divinity", free medicines were also distributed for one week to all the patients.


It was indeed a very gratifying day for the entire Homoeopathy faculty. It gave us an opportunity to help and serve people in need. The camp was attended by patients of different age groups who had come from far-off and remote areas. A total of 109 patients benefited from this camp. The majority of patients had Dermatological disorders like eczema, psoriasis, atopic dermatitis & acne vulgaris. There were so many anaemic children to whom a proper iron-rich diet was advised. One very interesting case of Obsessive Compulsive Disorder was given Arsenic Album 10M - 1 single dose, and I am very much eager to see the follow-up of this case.


With Warm Regards,

Dr.Navneet Bidani

Tuesday, March 30, 2010

लाइलाज नहीं माइग्रेन...



सिर जो तेरा चकराए...जी हां आजकल यह आम समस्या बन गयी है। बिजी लाइफ स्टाइल की वजह से आजकल के युवा कम उम्र में ही तमाम बीमारियों के शिकार होने लगे हैं। माइग्रेन भी इन्हीं मे से एक है, सिरदर्द का एक गंभीर रूप जो बार-बार या लगातार होता है, उसे माइग्रेन कहते हैं। माइग्रेन को आम बोलचाल की भाषा में अधकपारी भी कहते हैं। यह नाम इसे इसलिए मिला क्योंकि आम तौर पर इसका शिकार होने पर सिर के आधे हिस्से में दर्द रहता है, जबकि आधा दर्द से मुक्त होता है। वैसे फ्रेंच शब्द माइग्रेन का अर्थ भी यही है। जिस हिस्से में दर्द होता है, उसकी भयावह चुभन भरी पीडा से आदमी ऐसा त्रस्त होता है कि सिर क्या बाकी शरीर का होना भी भूल जाता है। यह कोई छोटा-मोटा दर्द नहीं है। यह आपके सारे दिन की गतिविधियों को ठप्प कर देने वाला दर्द है। माइग्रेन मूल रूप से तो न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसमें रह-रह कर सिर में एक तरफ बहुत ही चुभन भरा दर्द होता है। यह कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक बना रहता है। इसमें सिरदर्द के साथ-साथ जी मिचलाने, उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा फोटोफोबिया यानी प्रकाश से परेशानी और फोनोफोबिया यानी शोर से मुश्किल भी आम बात है। माइग्रेन से परेशान एक तिहाई लोगों को इसकी जद में आने का एहसास पहले से ही हो जाता है।

माइग्रेन की पहचान
• क्या आपको सिर के एक हिस्से में बुरी तरह धुन देने वाले मुक्कों का एहसास होता है, और लगता है कि सिर अभी फट जाएगा?
• क्या उस वक्त आपके लिए अत्यंत साधारण काम करना भी मुश्किल हो जाता है?
• क्या आपको यह एहसास होता है कि आप किसी अंधेरी कोठरी में पड़े हैं, और दर्द कम होने पर ही इस अनुभव से निजात मिलती है?
अगर इनमें से किसी भी प्रश्न का उत्तर हां में है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपको माइग्रेन हुआ है। इसलिए फौरन डॉक्टर के पास जाकर इसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए।
ज्यादातर लोगों को माइग्रेन का पता तब चलता है, जब वे कई साल तक इस तकलीफ को ङोलने के बाद इसके लक्षणों से वाकिफ हो जाते हैं।

माइग्रेन के कारण
माइग्रेन होने के कई कारण हो सकते हैं। काम की थकान, तनाव, समय पर भोजन न करना, धूम्रपान, तेज गंध वाले परफ्यूम से, बहुत ज्यादा या कम नींद लेना इसका कारण हो सकते हैं। इसके अलावा मौसम का बदलाव, हार्मोनल परिवर्तन, सिर पर चोट लगना, आंखों पर स्ट्रेस पड़ना या तेज रोशनी, एक्सरसाइज न करने से भी माइग्रेन की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। कई लोगों को तेज धूप, गर्मी या ठंड से भी परेशानी होती है। जिन लोगों को हाई या लो ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और तनाव जैसी समस्याएं होती हैं उनके माइग्रेन से ग्रस्त होने की आशंका बढ जाती है। कई बार तो केवल इन्हीं कारणों से माइग्रेन हो जाता है।
यही नहीं, अगर आपको किसी ऐसे व्यक्ति से बार-बार मिलना पडे जिसे आप न पसंद करते हों, तो यह भी सिरदर्द का कारण हो सकता है। ऐसा काम भी माइग्रेन का कारण हो सकता है जिसे आप पसंद न करते हों। ज्यादातर लोगों के माइग्रेन से ग्रस्त होने के कारण भावनात्मक होते हैं। भावनाओं को दबाने से भी माइग्रेन हो सकता है। इसलिए भावनाओं को दबाने के बजाय अपने विश्वस्त लोगों से उनकी साझेदारी करें।
बदलती लाइफ स्टाइल के चलते बच्चे भी माइग्रेन का शिकार हो जाते हैं। पढ़ाई का तनाव इसे और बढ़ा देता है। किशोरावस्था से पहले लड़के और लड़कियां दोनों में इसकी संभावना एक समान रहती है। लेकिन बाद में महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा खतरा ज्यादा बढ़ जाता है और माना जाता है कि 15 फीसदी महिलाओं और छह फीसदी पुरुषों को माइग्रेन होता है। इनमें से 60 फीसदी को आधे सिर में और 40 फीसदी को पूरे सिर में माइग्रेन का दर्द होता है।

सिर दर्द का मतलब हमेशा माइग्रेन नहीं होता। लेकिन अगर आपको बहुत तेज दर्द हो रहा है और ऐसा दर्द पहले कभी न हुआ हो, हाथ पैरों में दर्द और कमजोरी महसूस हो रही हो तो तुरंत चिकित्सक की सलाह पर जांच कराएं और समय पर इलाज लें।

माइग्रेन का इलाज
विशेषज्ञों के अनुसार माइग्रेन से निपटने में इस बात का रोल काफी अहम होता है कि आप इसके लिए कितने तैयार हैं। सभी मरीजों में माइग्रेन के पूर्व संकेत (ट्रिगर्स) एक से नहीं होते, इसलिए उनके लिए डायरी में अपनी अनुभूतियां दर्ज करना उपयोगी हो सकता है। इसके बाद आप दवा की सहायता से इन ट्रिगर्स से समय रहते बचकर, माइग्रेन को टाल भी सकते हैं।

संतुलित आहार लें
माइग्रेन में चिकित्सीय इलाज के अलावा संतुलित आहार बहुत जरूरी है। अगर शारीरिक कारणों से माइग्रेन हो तो पहले तो यह समझना चाहिए कि किन तत्वों की कमी या अधिकता के कारण ऐसा हो रहा है। उसके ही अनुसार अपने आहार को संतुलित कर लेना चाहिए। अगर किसी को खाद्य पदार्थो से एलर्जी के कारण माइग्रेन हो तो उसे उन फलों-सब्जियों और अनाज से बचना चाहिए, जिनसे एलर्जी हो सकती है। ऐसा पौष्टिक आहार लें जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाई जा सके। रोज योगाभ्यास करें और विचारों को रचनात्मक बनाए रखें। इसके लिए किसी-किसी दिन उपवास करें। उपवास के दौरान पानी में नीबू का रस मिलाकर छह-सात बार लें। इससे जो ऊर्जा भोजन को पचाने में खर्च होती है, वह बचेगी और उसका उपयोग शरीर अपेक्षाकृत दूसरे महत्वपूर्ण कार्यो पर करेगा। रक्त और लसिका ग्रंथियों को भी थोडा आराम मिलता है। आहार इस तरह तय करें कि पाचन-प्रणाली पर कम से कम बोझ पडे।

चेतावनी : कई बार सिरदर्द दूसरी खतरनाक और जानलेवा बीमारियों का भी संकेत होता है। इसलिए बार-बार होने वाले तेज सिरदर्द, गर्दन दर्द, अकड़न, जी मिचलाने या आंखों के आगे अंधेरा छा जाने को बिलकुल भी नजर अंदाज न करें और फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

होम्योपैथिक चिकित्सा
कई बार माइग्रेन के रोगी दवाइयां लेना शुरू तो करते हैं पर थोड़ा आराम मिलते ही बंद कर देते हैं। इससे फिर से तकलीफ बढ़ने का खतरा बना रहता है। माइग्रेन के रोगियों को तब तक दवाइयां लेनी चाहिए जब तक पूरा कोर्स न ख़त्म हो जाए। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि दवा लेने पर माइग्रेन कुछ दिनों के लिए दब तो जाता है पर वह दोबारा उभर जाता है। उनके साथ ऐसा बार-बार होता है।
हालांकि माइग्रेन लाइलाज बीमारी नहीं है, लेकिन अगर यह बढ़ जाए तो काफी परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर इस बीमारी से छुटकारा पाया जाए।

औषधियाँ:
होम्योपैथिक दवाएँ जो लक्षणागत माइग्रेन में काम करती हैं वे इस प्रकार हैं।
बेलाडोना, जेलसिमियम, लैकेसिस, स्पाइजिलिया, इग्नेसिया, नेट्रम म्यूर, ओनस्मोडियम, लाईकोपोडियम, नेट्रम सल्फ, सिलिसिया, सल्फर एवं एसिड सल्फर।

उपरोक्त दवाये केवल उदहारण के तौर पर दी गयी है।कृपया किसी भी दवा का सेवन बिना परामर्श के ना करे, क्योकि होम्योपैथी में सभी व्यक्तियों की शारीरिक और मानसिक लक्षण के आधार पर अलग -अलग दवा होती है !

Monday, March 29, 2010

होम्योपैथी से गठिया का उपचार


बहुत से लोगों को जैसे ही मालूम होता है कि उन्हें गठिया है, तो वे जीने की उमंग ही खो बैठते हैं। लेकिन जिस तरह हर मुश्किल का सामना किया जा सकता है, उस तरह गठिया का भी मुकाबला करके सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है और दर्द को कम किया जा सकता है। यहाँ प्रस्तुत हैं ऐसा करने के कुछ आसान तरीके-

जोड़ों का दर्द साधारणतया दो प्रकार के होते हैं। छोटे जोड़ों के दर्द को वात यानी रिक्हिटज्म कहते हैं। वात रोग (गाउट) में जोड़ों की गाँठें सूज जाती हैं, बुखार भी आ जाता है। बेहद दर्द एवं बेचैनी रहती है।

कारण: अधिक माँस खाना, ओस या सर्दी लगना, देर तक भीगना, सीसा धातुओं से काम करने वाले को लैड प्वाइजनिंग होना, खटाई और ठंडी चीजों का सेवन करना, अत्यधिक मदिरा पान एवं वंशानुगत (हेरिडिटी ) दोष।

लक्षण: - रोग के आरंभ में पाचन क्रिया का मंद पड़ना। पेट फूलना (अफारा) एवं अम्ल का रहना (एसिडिटी), कंस्टिपेशन रहना। क्रोनिक (पुराने) रोग होने पर पेशाब गहरा लाल एवं कम मात्रा में होना।


होम्योपैथिक उपचार:
* गठिया कई किस्म का होता है और हरेक का अलग-अलग तरह से उपचार होता है। सही डायग्नोसिस से ही सही उपचार हो सकता है।
*सही डायग्नोसिस जल्द हो जाए तो अच्छा। जल्द उपचार से फायदा यह होता है कि नुकसान और दर्द कम होता है। उपचार में दवाइयाँ, वजन प्रबंधन, कसरत, गर्म या ठंडे का प्रयोग और जोड़ों को अतिरिक्त नुकसान से बचाने के तरीके शामिल होते हैं।
*जोड़ों पर दबाव से बचें। ऐसे यंत्र हैं जिससे रोजमर्रा का काम आसान हो जाता है। जितना वजन बताया गया है, उतना ही बरकरार रखें। ऐसा करने से कूल्हों व घुटनों पर नुकसान देने वाला दबाव कम पड़ता है।
*वर्कआउट करें। कसरत करने से दर्द कम हो जाता है, मूवमेंट में वृद्धि होती है, थकान कम होती है और आप पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। मजबूती प्रदान करने वाली कई कसरतें हैं गठिया के लिए। अपने डॉक्टर या फिटनेस विशेषज्ञ से उसके बारे में मालूम कर लें।
*स्ट्रैचिंग एक्सरसाइज से जोड़ व मांसपेशियाँ लचीले रहते हैं। इससे तनाव कम होता है और रोजाना की गतिविधियाँ जारी रखने में मदद मिलती है।
*गठिया में ज्यादातर लोगों के लिए सबसे अच्छी कसरत चहलकदमी है। इससे कैलोरी बर्न हो जाती है। मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और हड्डियों में घनत्व बढ़ जाता है।
*पानी में की जाने वाली कसरतों से भी ताकत आती है, गति में वृद्धि होती है और जोड़ों में टूटफूट भी कम होती है।
*हाल के शोधों से मालूम हुआ है कि विटामिन सी व अन्य एंटीऑक्सीडेंट ऑस्टियो-आर्थराइटिस के खतरे को कम करते हैं और उसे बढ़ने से भी रोकते हैं। इसलिए संतरा खाओ या संतरे का जूस पियो। ध्यान रहे कि संतरा व अन्य सिटरस फल फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत हैं।
*आपके आहार में पर्याप्त कैल्शियम होना चाहिए। इससे हड्डियाँ कमजोर पड़ने का खतरा नहीं रहता। अगर साधारण दूध नहीं पीना चाहते तो दही, चीज और आइसक्रीम खाएँ। पावडर दूध पुडिंग, शेक आदि में मिला लें। मछली, विशेषकर सलमोन (काँटे सहित) भी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।
*नाश्ता अच्छा करें। फल, ओटमील खाएँ और पानी पीएँ। जहाँ तक मुमकिन हो कैफीन से बचें।
*वे जूते न पहने जो आपका पंजा दबाते हों और आपकी एड़ी पर जोर डालते हों। पैडेड जूता होना चाहिए और जूते में पंजा भी खुला-खुला रहना चाहिए।
* सोते समय गर्म पानी से नहाना मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और जोड़ों के दर्द को आराम पहुँचाता है। साथ ही इससे नींद भी अच्छी आती है।
* अपने डॉक्टर को यह अवश्य बता दें कि गठिया के अलावा आप किसी और परेशानी के लिए और कौन सी दवाई लेते हैं, चाहे वह न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट ही क्यों न हो।
* काम के दौरान कई-कई बार ब्रेक लेकर सख्त जोड़ों और सूजी मांसपेशियों को स्ट्रैच करें।


होम्योपैथिक औषधियाँ: - लक्षणानुसार काल्मिया लैटविया, कैक्टस ग्रेड़ीफ्लोरा, डल्कामारा, लाईकोयोडियम, काली कार्ब, मैगफास, स्टेलेरिया मिडि़या, फेरम-मिक्रीरीकम इत्यादि अत्यंत कारगर दवाएँ हैं।

Tuesday, February 2, 2010

सावधान रहें जाती सर्दियों से...


फरवरी माह में दिन बड़े रहस्यमयी हो जाते हैं। सर्दी और गर्मी का जबर्दस्त खेल चलता है इस महीने में। आप सोचते हैं गर्मी आ गई और अचानक मौसम में ठंडक आ जाती है। आपने अगर गर्म कपड़े साथ रखें हैं तो धूप के तीखे तेवर से बेहाल हो जाते हैं। लेकिन सही मायनों में ऋतुओं के इस संक्रमण काल में ही सावधानी की आवश्यकता होती है। जाती हुई सर्दी में नाक बहना, लगातार छींके आना, गले में खराश, सीने में जकड़न जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आम हैं। इसलिए इस मौसम में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। इस मौसम में बुखार और संक्रमण काफी तेजी से फैलता है, इसलिए बेहतर है कि अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप पहले से ही एहतियात बरतें। संक्रमण से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप पौष्टिक खाना खाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। साथ ही भरपूर नींद लें और व्यायाम करें। अपने खाने में पपीता, कद्दू, गाजर, टमाटर, पालक, अमरूद जैसी मौसमी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें। इनसे आपके शरीर का तापमान भी मौसम के मुताबिक गर्म रहेगा। इस मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए हर उम्र के लोगों को खास एहतियात बरतने की जरूरत होती है। इस मौसम में छोटे बच्चों को बाहर की ठंडी हवा के बचाकर रखना चाहिए। बच्चों को नहलाने के बाद उन्हें तुरंत गर्म कपड़े पहना दें, क्योंकि अगर एक बार उनके शरीर में ठंड बैठ गई, तो उन्हें ठीक होने में वक्त लग सकता है। विशेषकर अस्थमा के मरीज को यह मौसम बड़ा सताता है, अस्थमा के मरीजों को घर और बाहर मौसम के अचानक बदलावों से सावधान रहना चाहिए। खास तौर पर सुबह के वक्त गर्म बिस्तर से उठकर एकदम खुली हवा में न जाएं, बल्कि थोड़ा इंतजार करें।

बुजुर्ग कहते हैं सबसे मजाक करो, पर सर्दी से नहीं। सर्दी सबसे ज्यादा सिर, कान और पैरों के जरिए शरीर में प्रवेश करती है। इसलिए अपने शरीर के इन हिस्सों को ठंडी हवाओं से बचाकर रखें। शरीर के रक्त संचार को सही स्तर पर रखने के लिए हर रोज व्यायाम करना न भूलें। अक्सर लोग सर्दी लगने पर डॉक्टर की सलाह के बिना ऐलोपैथिक दवाएँ लेते हैं। ऐलोपैथिक दवाएँ शरीर के दर्द व बुखार को कम तो कर देती हैं, लेकिन सर्दी-जुकाम पर इनका खास असर नहीं होता। सर्दी लगने पर प्राकृतिक या होम्योपैथिक इलाज, चिकन सूप, सौंठयुक्त चाय, अदरक-लहसुन, प्राकृतिक विटामिन और जड़ी-बूटियों के सेवन से बहुत आराम मिलता है।

इसी प्रकार कुछ उपाय हैं जिनके उपयोग से आप सर्दी से बच सकते हैं।

औषधियों वाली चाय
औषधी वाली चाय गर्म होती है। इसके सेवन से गले की खिचखिच में आराम मिलता है। दालचीनी, कालीमिर्च, जायफल, लौंग, अदरक या तुलसी की पत्ती डालकर बनाई गई चाय सर्दी-जुकाम में लाभकारी होती है।

चिकन सूप
जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत होती है उनके लिए सर्दी में चिकन सूप बहुत लाभदायक है। इसमें एमिनो एसिड होता है, जिससे सर्दी के दौरान अस्थमा में आराम मिलता है। इसकी भाप लेने से भी आराम मिलता है।

विटामिन सी
सर्दी लगने पर विटामिन सी भी गुणकारी है। सौ मिलीग्राम की खुराक रोज लेने से सर्दी में आराम मिलता है। अधिक मात्रा में लेने पर हानि भी हो सकती है और पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है। प्राकृतिक रूप से विटामिन सी आँवले, नीबू, संतरा आदि फलों में पाया जाता है।

होम्योपैथिक उपचार:
दवाएँ - होम्योपैथिक दवाएँ जो लक्षणागत इन्फ्लुएंजा, कोल्ड और फ्लू में काम करती हैं वे इस प्रकार हैं।
एकोनाईट 6 , 30, जेलसिमियम- 6, 30, इयुपेटोरियल पर्फ़ 6, 30, आर्सेनिक आयोड , एलियम सिपा, काली बाईक्रोम, मरक्यूरस सौल, नेट्रम सल्फ, इन्फ्लून्जियम-30 , 200 एवं आर्सेनिक अल्ब।

Tuesday, January 12, 2010

A Letter to my Newborn Son.





Dear Son,

I know it must seem strange of me to write you a letter when you’re only 6 days old but I hope you’ll allow me to celebrate God’s gift to us in you. First off, I’m your father. As such, I bear a tremendous responsibility and I hope I don’t let you down.

I love to hold you in my arms and I find myself watching you as you’re sleeping and I feel myself welling up with such love for you that it’s like my heart is going to burst. I can be a hard man sometimes – just ask your mother – but when I look at your little face, so innocent, pure and unspoiled, I just melt. It’s just unbelievable to me that I could produce something so beautiful.

Let me tell you about our family। Your mother is the most amazing person I’ve ever had the privilege to know and as you grow I hope you will realize how lucky you are to have her for your mother. Your Grand-father is a gem, he is such a noble person that I wish you should gain his character as well. No need to say anything about your Grand-mother, within these 6 days you must have noticed how hard-working she is, without caring herself in spite of her backache & joint problems she is serving our whole family religiously. You’ll cherish your grandparents hand over your head & it’s my sincere request that do give maximum regards that they really deserve. Both your Bua love you more than anything. Anyone can see the spark in their eyes while holding you.
Earlier tonight I was holding you and you were sleeping so quietly in my arms and I just got lost looking at you, all your little movements and sounds. A thought occurred to me as I was watching you. I started thinking about all the babies born in the world, about how they are brand new to this world. Each one is born into different circumstances. And then I started thinking about how the circumstances that you have been born into are controlled by me. And it made me realizes that the role I will play in your life is paramount in how you will develop and grow as a person in this world. As I said earlier, I am your father; I am perhaps the most influential person you will know in your life. I don’t take this responsibility lightly.

I promise that I will do everything I can to prepare you for what you will face in your life। I promise that I will never desert you, that I will always be here for you, no matter what hardships you face. I may not always give you what you want but I will always do my best to give you what you need. I may not always be the best father but it won’t be for lack of trying. Above all else son, I promise that I will love you and do my best to make sure that you have everything you need. I finally realized that my life is no longer my own; it belongs to you and our family now. You are my treasure. Never forget that.

One more thing I would like to share dear son that the world that you have born into is a hard one. You have been born into a world at war, where people kill each other because of something as trivial as what religion they practice or don’t practice or what part of the world they are from. When I look at your little face, I sometimes think about how lucky you are that you have not yet been tainted by this world and how I wish you could forever remain so innocent. I pray that you will not become involved in such terrible things as are occurring right now; that the world and its inhabitants will have evolved beyond such madness by the time you are old enough to understand. I pray that you will never learn such hatred as to judge a fellow human being by the color of his skin, by his station in life, where he was born, or by his ethnicity. Please son, choose the path of understanding rather than violence whenever possible. Understand that while violence is sometimes necessary and inevitable, it is not the desired path and should be used only as a last result.
It’s your life son। Whatever you do with it, I pray that you will never settle for anything less than what you deserve; greatness। I love you and your mother more than you will ever know।
Love,
Dad

Friday, December 25, 2009

लाइलाज बीमारियों में कारगर है होम्योपैथिक चिकित्सा !!


लाइलाज बीमारियों एवं दर्द से मुक्ति पाने के लिये मनुष्य सदियों से प्रयत्नरत है। प्राचीन समय में बीमारियों से छुटकारा पाने के लिये लोग वैद्य-हकीमों, जादूगरों, शोमैनों और पुजारियों की शरण लेते थे। आधुनिक समय में बीमारियों के इलाज के लिये हालांकि अनेक आधुनिक औषधियों, आधुनिक किस्म की सर्जरी और अनेक चिकित्सा विधियों का विकास हो चुका है लेकिन अक्सर देखा जाता है कि उपचार की ऐलोपैथी की औषधियों एवं आधुनिक चिकित्सा विधियों बीमारियां दूर होने के बजाय गंभीर होती जाती है और एक स्थिति ऐसी आती है जब दवाईयां और इंजेक्शन निष्प्रभावी हो जाते हैं। कई बार ये दवाईयां खुद मर्ज से कहीं अधिक परेशानी पैदा करती हैं। इन दवाईयों के दुष्प्रभाव के कारण नयी बीमारियां पैदा हो जाती हैं। कई बार ऐलोपैथी रक्त स्राव अथवा दिमागी दौरे का कारण बन सकती हैं जिनसे रोगी की मौत तक हो सकती है। आज जब दर्दनिवारक दवाईयों के अंधाधुंध सेवन ने एक महामारी का रूप धारण कर लिया है वैसे में अनेक देशों में होम्योपैथिक चिकित्सा को दर्द निवारण एवं प्रबंधन की कारगर एवं दुष्प्रभावरहित पद्धति के रूप में लोकप्रियता हासिल हो रही है।डा। बिदानी बताते हैं कि कोई भी दर्द लाइलाज नहीं होता है। दर्द शरीर के किसी भाग में उत्पन्न किसी न किसी व्याधि का संकेत होता है और इसलिये दर्द को स्थायी तौर पर जड़ से दूर करने के लिये उस व्याधि या दर्द के कारण को ठीक करना जरूरी है। होम्योपैथिक चिकित्सा मरीज को दर्द से राहत दिलाने के साथ-साथ दर्द के कारण को दूर करती है। इसलिये किसी भी तरह के दर्द और रोग से ग्रस्त मरीज को जल्द से जल्द होम्योपैथिक चिकित्सा की मदद लेनी चाहिये।डा. बिदानी बताते हैं कि होम्योपैथिक चिकित्सा दर्द से प्रभावित क्षेत्र की मांसपेशियों को रिलैक्स होने में मदद करती है तथा शरीर में प्राकृतिक दर्दनिवारक तत्व के उत्सर्जन को बढाती है। इसके अलावा यह प्रभावित भाग में रक्त प्रवाह को बढ़ाती तथा वहां की स्नायुओं की कार्यक्षमता में सुधार लाती है। इसके परिणाम स्वरूप होम्योपैथिक चिकित्सा दर्द से तत्काल राहत दिलाने के साथ - साथ शरीर की हीलिंग रिस्पौन्स को स्पंदित करती है। डा. बिदानी का कहना है कि होम्योपैथिक चिकित्सा को प्रसव पीड़ा को नियंत्रित करने तथा सामान्य प्रसव सुनिश्चित कराने में काफी कारगर पाया गया है। कुछ समय तक होम्योपैथिक चिकित्सा नियमित रूप से लेते रहने पर दर्द धीरे - धीरे कम होता है और कुछ समय बाद दर्द इतना कम या नगण्य हो जाता है कि मरीज को सामान्य जीवन में कोई दिक्कत नहीं होती है। होम्योपैथिक चिकित्सा के साथ मरीज दर्द से राहत पाने के लिये एक्युपंक्चर के अलावा एक्युपे्रषर, योग एवं ध्यान, रेकी चिकित्सा आदि की भी मदद ले सकता है।

होम्योपैथिक चिकित्सा जैसी विभिन्न वैकल्पिक चिकित्सा प्रणालियों की मदद से लाइलाज बीमारियों से पीड़ित मरीजों को किसी दवाई की मदद के बगैर स्थायी तौर पर राहत दिलायी जा सकती है। होम्योपैथिक चिकित्सा कमर दर्द, गर्दन दर्द, आथ्र्राइटिस, ओस्टियो - आथ्र्राइटिस, गठिया, सियाटिका, कैंसर पीड़ा, सिर दर्द, माइग्रेन, इरीटेबल बाउल सिंड्रोम, साइनुसाइटिस, डिस्क समस्या, पेट दर्द, हर्पिज, न्यूरेल्जिया और डायबेटिक न्यूरोपैथी जैसे किसी भी तरह के दर्द का सफलतापूर्वक निवारण हो सकता है। इसके अलावा हाल के वर्षों में होम्योपैथिक चिकित्सा को कैंसर रोगियों को कष्टों से निजात दिलाने की एक महत्वपूर्ण तरकीब के रूप में माना जाने लगा है। मौजूदा समय में होम्योपैथिक चिकित्सा एक सम्पूर्ण चिकित्सा पद्धति के रूप में विकसित हुआ है।

Monday, December 21, 2009

टॉन्सिलाइटिस और होम्योपैथीक उपचार...


अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि कुछ भी ठंडा पीते ही उनके गले में दर्द शुरू हो जाता है। उसके बाद खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। ऐसा टॉन्सिलाइटिस की वजह से होता है। आधुनिक जीवन में टॉन्सिलाइटिस यानी गले की बीमारी प्राय: हर घर के कम से कम एक सदस्य खासकर बच्चों को जरूर परेशान करती है। लिहाजा घर के प्रत्येक सदस्य उसके इस रोग से उद्विग्न दिखाई पड़ते हैं। टॉन्सिलाइटिस होने पर टॉन्सिल्स (गलतुण्डिका) में यानी गले के दोनों ओर सूजन आ जाती है। शुरूआत में मुंह के अंदर गले के दोनों ओर दर्द महसूस होता है, बार-बार बुखार भी होता है। टॉन्सिल्स सामान्य से ज्यादा लाल हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि सर्दियों में बच्चों का खास ख्याल रखा जाए।
किस जगह होता है टॉन्सिलाइटिस:
मुँह खोलने पर जीभ की जड़ के पास देखने पर उपजिह्वा दिखाई देती है। यदि यह देखने में आए कि उपजिह्वा ठीक दोनों ओर फूली हुई है और लाल है, वहाँ लसदार सर्दी लगी है, तो समझ लें कि टॉन्सिलाइटिस हुआ है।इसे हिन्दी में तालुमूल-प्रदाह (तालुमूल-टॉन्सिल) और उस टॉन्सिल के प्रवाह को ही अँग्रेजी में टॉन्सिलाइटिस कहते हैं।
कैसे होता है टॉन्सिलाइटिस:
टॉन्सिलाइटिस दो तरह के इन्फेक्शन के कारण होता है। वायरल इंफेक्शन के कारण हुए टॉन्सिलाइटिस में खास इलाज की जरूरत नहीं होती। बैक्टीरियल इन्फेक्शन से हुए टॉन्सिलाइटिस को दवाई के सेवन से ठीक किया जा सकता है। आमतौर पर यह एक हफ्ते में ठीक हो जाता है। लेकिन इंफेक्शन ज्यादा हो तो इसे ठीक होने में अधिक समय लगता है।
प्रकार: - टॉन्सिलाइटिस दो प्रकार का होता है।
1. नया (acute)
2. पुराना (Chronic)
नए प्रकार के लक्षण - पहले दोनों ओर की तालुमूल ग्रंथि (टॉन्सिल) या एक तरफ की एक टॉन्सिल, पीछे दूसरी तरफ की टॉन्सिल फूलती है। इसका आकार सुपारी के आकार का हो सकता है। उपजिह्वा भी फूलकर लाल रंग की हो जाती है। खाने-पीने की नली भी सूजन से अवरुद्ध हो जाती है‍ जिससे खाने-पीने के समय दर्द होता है। टॉन्सिल का दर्द कान तक फैल सकता है एवं 103-104 डिग्री सेल्सियस तक बुखार चढ़ सकता है।जबड़े में दर्द होता है। गले की गाँठ फूलती है, मुँह फाड़ नहीं सकता है। पहली अवस्था में अगर इलाज से रोग न घटे तो धीरे-धीरे टॉन्सिल पक जाता है और फट भी सकता है।
पुरानी बीमारी के लक्षण - जिन व्यक्तियों को बार-बार टॉन्सिल की बीमारी हुआ करती है तो वह क्रोनिक हो जाती है। इस अवस्था में श्वास लेने और छोड़ने में भी कठिनाई होती है तथा टॉन्सिल का आकार सदा के लिए सामान्य से बड़ा दिखता है।
टॉन्सिल्स के प्रकार :
1. कैटेरल
2. फॉलिक्यूलर
3. सपयुरेटीव
कैसे बच सकते हैं गले के संक्रमण से:
- हमेशा साबुन से हाथ धोकर ही खाना खाएं।
- ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें।
- गर्म वस्तु खाने के बाद ठंडे खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
- बासी भोजन का सेवन न करें। अगर खाद्य पदार्थ ठंडा हो गया है तो उसे गर्म कर लें।
- ब्रश करने के बाद नियमित रूप से गुनगुने पानी से गरारा करें।
- तले खाने से परहेज करें।
- धूल व मिट्टी से बचें।
- गाजर के रस का छोटा गिलास दो तीन महीने तक पीएं।
- टॉन्सिल्स की सूजन में गरम पानी में नमक डालकर गरारे करने से आराम आ जाता है।
होम्योपैथिक चिकित्सा:
फॉलिक्यूलर टॉन्सिलाइटिस - एपिस मेल, बेलाडोना, कैलीम्यूर, मरक्यूरियसबिन आयोड, फाईटोलैक्का को नीचे की पोटेंसी फायदेमंद है।
हाइपरट्रो‍फाइड टॉन्सिलाइटिस - बेराइटाकार्ब, बेराईटा आयोड, बेराईटा क्यूर, आयोडिन, फैटॅलैक्का, कैल्केरिया कार्ब इत्यादि कारगर है।
साधारण औषधियाँ - बेराईटा, बेलाडोना, कैप्सिकम, सिस्टस, फेरमफॉस, हिपर सल्फर, हाईड्रैस्टीस, इग्नेसिया, कैलीबाईक्रोम, लैकेसिस, मरक्युरियस, लाईकोपोडियम, मर्क प्रोटो ऑयोड, मर्क बिन आमोड, नेट्रम सल्फ, एसिड नाइट्रीकम, फाईटोलैक्का, सालिसिया, सल्फर एवं एसिड सल्फर कारगर दवाएँ हैं।
क्रोनिक की अवस्था में 200 पोटेन्सी की उपरोक्त लक्षणानुसार दवा बारंबारता से दोहराव करने पर रोग का कुछ महीनों में शमन होता है एवं आरोग्यता आती है।

कई बार टॉन्सिलाइटिस के रोगी दवाइयां लेना शुरू तो करते हैं पर थोड़ा आराम मिलते ही बंद कर देते हैं। इससे फिर से तकलीफ बढ़ने का खतरा बना रहता है। टॉन्सिलाइटिस के रोगियों को तब तक दवाइयां लेनी चाहिए जब तक पूरा कोर्स न ख़त्म हो जाए। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि दवा लेने पर टॉन्सिलाइटिस कुछ दिनों के लिए दब तो जाता है पर वह दोबारा उभर जाता है। उनके साथ ऐसा बार-बार होता है।
हालांकि टॉन्सिलाइटिस लाइलाज बीमारी नहीं है, लेकिन अगर यह बढ़ जाए तो काफी परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर इस बीमारी से छुटकारा पाया जाए।
होम्योपैथिक दवाओं के टॉन्सिलाइटिस में प्रयोग से सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कभी-कभी सर्जरी के बाद भी गले में खिंचाव का दर्द लिए रोगी मिलते हैं । अत: वैसे रोगी जो सर्जरी से बचना चाहते हैं या कम उम्र के बच्चे , डायबिटीज अथवा हृदय रोग से पी‍ड़ित रोगी जिन्हें टॉन्सिल्स हैं, एक बार होम्योपैथिक दवाओं का चमत्कार आजमा कर स्वस्थ हो सकते हैं।
डा. नवनीत बिदानी

Friday, December 18, 2009

होम्योपैथी तथ्य तथा भ्रांतियाँ !!

होम्योपैथी एक पूर्णतः वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है, जिसका उद्भव लगभग 200 वर्ष पहले हुआ। होम्योपैथी 'समः समं, शमयति' के सिद्धांत पर काम करती है, जिसका अर्थ है समान की समान से चिकित्सा अर्थात एक तत्व जिस रोग को पैदा करता है, वही उस रोग को दूर करने की क्षमता भी रखता है। इस पद्धति के द्वारा रोग को जड़ से मिटाया जाता है। इस पद्धति के बारे में अधिकतर लोगों में कई तरह की भ्रांतियाँ हैं, जिसका छोटा सा निवारण हम कर रहे हैं-

भ्रांति : होम्योपैथी पहले रोग को बढ़ाती है, फिर ठीक करती है।
तथ्य : यह अत्यधिक प्रचलित मिथ्या धारणा है। ऐसा प्रत्येक मामले में तथा हमेशा नहीं होता है, लेकिन यदि औषधियाँ जल्दी-जल्दी या आवश्यकता से अधिक ली जाएँ तो लक्षणों की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है। जैसे ही औषधि को संतुलित मात्रा में लिया जाता है, तीव्रता में कमी आ जाती है। यही नहीं, जब कोई रोगी लंबे समय तक ज्यादा तीव्रता वाली एलोपैथिक औषधियाँ जैसे स्टिरॉयड आदि लेता रहा है और होम्योपैथिक चिकित्सा लेते ही स्टिरॉयड एकदम से बंद कर देता है तो लक्षणों की तीव्रता में वृद्धि हो जाती है।

भ्रांति : होम्योपैथी सिर्फ पुराने या जीर्ण रोगों में काम करती है।
तथ्य : यह सही है कि होम्योपैथिक चिकित्सक के पास अधिकतर मरीज अन्य पैथियों से चिकित्सा कराने के बाद थक-हारकर आते हैं। तब तक उनकी बीमारी पुरानी या क्रॉनिक हो चुकी होती है। वैसे इसमें सब तरह के रोगों का इलाज किया जाता है, सर्दी, खाँसी, उल्टी, दस्त, बुखार, पीलिया, टायफाइड आदि।

भ्रांति : होम्योपैथी धीरे-धीरे काम करती है।
तथ्य : यह अवधारणा गलत है, होम्योपैथी त्वरित प्रभाव उत्पन्न करती है। आमतौर पर यह माना जाता है कि यदि किसी रोग का इलाज अन्य पद्धतियों से नहीं हो पा रहा है तो होम्योपैथिक चिकित्सा अपनाएँ अर्थात लोग असाध्य व कठिन रोगों के लिए होम्योपैथी चिकित्सा की ओर अग्रसर होते हैं, इसलिए स्वाभाविक है कि इस तरह के रोगी को ठीक होने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही।

भ्रांति : होम्योपैथी में आहार संबंधी परहेज बहुत अधिक करना पड़ता है।
तथ्य : यह भी भ्रांति है कि होम्योपैथी में प्याज, लहसुन, हींग, खुशबूदार पदार्थ, पान, कॉफी, तंबाकू का परहेज जरूरी है। कुछ औषधियों के साथ ही आहार संबंधी परहेज आवश्यक है अन्यथा औषधि का असर कम हो सकता है।

भ्रांति : मधुमेह के रोगी होम्योपैथिक औषधि का सेवन नहीं कर सकते।
तथ्य : मधुमेह के रोगी इन गोलियों का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इनमें शकर की मात्रा अति न्यून होती है। इसके अलावा इन दवाइयों को तरल रूप में पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं।

भ्रांति : होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से हर रोग का इलाज नहीं हो सकता है।
तथ्य : अधिकतर लोग चिकित्सक से किसी न किसी बीमारी का नाम लेकर यह प्रश्न अवश्य करते हैं कि होम्योपैथी में इस रोग का इलाज है या नहीं। अभी भी यह धारणा है कि होम्योपैथी में कुछ ही रोगों का इलाज है जैसे- चर्म रोग, हड्डी रोग आदि। दरअसल यह एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है। इसके द्वारा सभी रोगों का इलाज संभव है। कई रोगों में जहां अन्य चिकित्सा पद्धति में सर्जरी ही एकमात्र इलाज है जैसे- टांसिलाइटिस, अपेंडिसाइटिस, मस्से, ट्यूमर, पथरी, बवासीर आदि। इनमें भी होम्योपैथी कारगर है।

होम्योपैथी सहज, सस्ती और संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है। ये औषधियाँ शरीर के किसी एक अंग या भाग पर कार्य नहीं करतीं, बल्कि रोगी के संपूर्ण लक्षणों की चिकित्सा करती है।

डा. नवनीत बिदानी

Sunday, November 29, 2009

An Interview

This is an interview with Dr. Navneet Bidani which got published in September 2009 issue of Health Today Magazine.

Editor: Continuing our series of interviews with stalwarts of medical world, this time we are covering a young doctor Dr. Navneet Bidani who is practicing classical homoeopathy at Hisar in North India. He has expertise in treating patients with severe chronic disorders. A respected teacher & practitioner who specializes in Homoeopathic repertorisation & case taking. His special area of interest lies in treating paediatric & depressive patients.

Q. Why did you choose Homoeopathy?
I come from a family of Homoeopaths. My grandfather was the first qualified homoeopath from Hisar. He with his great efforts made homoeopathy known to the people of Haryana and India. My father is having a vast experience of 40 yrs of practicing homoeopathy & he is still practicing. My house was thus a focal point for a lot of discussions on homoeopathy and I was exposed to it from a very young age. I used to see my father & my grandfather discussing cases & their homoeopathic treatment & from their discussions I came to know what Homoeopathy is & what are its benefits? These lively discussions and debates got me deeply interested in Homoepathy & I decided to become a Homoeopath.

Q. Where did you get your homoeopathic education?
I completed my Bachelor of Homoeopathic Medicine & Surgery (BHMS) from DS Homoeopathic Medical College, Pune University. However I believe learning is a continuous & cumulative process and still continues to read books and study my patients. I learn something new from each & every patient that I treat. The fascination just never ends! The implications, the need for a better understanding, it just goes on and on; and the odd thing is that the more you study homoeopathy, the less you're sure of your knowledge.

Q. What’s your basic approach in finding a remedy for your patients?
Homoeopathy is based on "nature's law of cure". For a classical homoeopath to take a case, it is not merely the asking of several questions that matters, it is the observations which matters more. To feel what the patient feels, to become that person, to step into their shoes and to find the "disposition" of the patient. Each case is uniquely different, so it's best to just be empty inside so that the patient has room to enter. Hahnemann says that during the case-taking we should keep silent. It took me some time to understand that he meant silent internally. So case taking is like a meditation. It is essential to finish by asking for every detail of the whole person, from head to toe. Never assume you know it all-you must ask!
Homoeopathy is about finding the right tune. Resonating in this tune is making things happen and move.
Understanding rubrics is the first step towards a successful selection of remedy. One must be thoroughly familiar with the stock of rubrics so far as their meaning is concerned. Once we decide on one of these rubrics, we must confirm its accuracy with the patient. Then we take it in a case analysis. Never assume you have a correct interpretation of the symptom without confirmation from the patient - that is, never ever interpret from your own imagination. The next step is the use of the rubrics in metaphorical way, in expanded sense. For this we must look to the surroundings, keep our eyes and ears open during our day to day conversations with people. One should proceed from meaning to expressions. Merely collecting expressions and finding their equivalent rubrics is of help but to some extent only because the expression may amount to any one of several rubrics or more than one rubric. Likewise one rubric may have a variety of expressions. So, we must have a thorough knowledge of how to differentiate the rubrics which seem to have a somewhat similar meaning. You take envy and it might be jealousy, you take selfish, it might be egotistic, you take indifference to children, it might be aversion to the family. We must know that there are rubics differing in shades of meaning and it may need all our intelligence, care & contemplation to fully realize these shades of meaning.
Once you finished up with the repertorization work comes the selection of a medicine. The analysis chart shows you number of indicating remedies but which one will be the similimum? Here your understanding of materia medica comes into play, how will you differentiate remedies? I start from the individualization of the substance. When I study a remedy I ask the following question first: ‘What is there strange, unusual, and bizarre in the substance that makes the homoeopathic remedy, which makes it different from all other remedies we know?’ Compared to the modern tendency where the question is: ‘What does this remedy have in common with one or more other remedies?’ I ask the opposing question: ‘what is characteristic in this remedy that makes it different from all other remedies?’

Q. What else influences your case-taking?
Emotions play a prominent role in shaping up of the personality. They seem to play a crucial part in the genesis and healing of serious disease such as cancer and other illness. Any kind of unexpected shock, for instance can have a devastating effect on health and/or the immune system - until it is resolved and healed in any of a number of ways. A similar mechanism seems to be true for living in fear and panic, so one of the first tasks at hand in a successful healing journey may be working at reestablishing the greatest possible measure of inner peace and confidence. I have my patients make a timeline with all the major traumas in their life, whether mental, emotional, physical, financial, or whatever. Any event that causes lasting symptoms will need to be treated eventually. We start with the most recent trauma first and work backwards, every time treating the Never Well Since (usually a mental or emotional trauma that triggered the onset of symptoms).

Q. As you mentioned the role of emotions & psychology in your case-taking method, can you elaborate over this psychology part?
During the course of our lives, and those of our patients, we find that the past formative years, from childhood to adulthood, have played an undeniably important role both in our psychological formation and our physical well-being. When we take into accounts the mental, emotional and the physical traits of a patient, and then adds the hereditary physiological, emotional and mental characteristics, a more complete, accurate and total picture of the whole person becomes clear.
Research indicates that feelings and experiences change us even at a cellular level. Mind and body constantly interact and influences one another. Physicians therefore must be conversant with biological, psychological and sociological factors, since holistic medicine accepts that all these systems influence one another.
Many of us are carrying repressed memories of unhealed emotional wounds or traumas from childhood and sometimes from past lives. As long as these things are repressed within you, they will be activated from time to time, pulling you out of present or simply preventing you from being present. The ego will be constantly on alert to protect you against a recurrence of these painful experiences. And if the ego is on alert, it will keep you in the world of the mind. These emotions and memories need to be allowed to surface into the light of consciousness for healing and release. When this occurs, we can say that the past is released from you and you are released from the past. This allows you to deepen and settle into the present moment.”

Psychological disorders pose one of the biggest health challenges today. According to one study in India one out of five suffers from psychological disorders. The trend is rising. And the reasons are not far from us. Our society is changing fast and the demands are challenging. These demands call for in-depth acceptance and constant adjustments. Everything happening at personal, social, professional or day to day life has profound psychological impact. Job stress and poor interpersonal skills at both social and family level are beginning to show its effect. Modes of communication are rising but true communication is lacking. More and more people feel misunderstood, alone and unwanted. Emotions are unsatisfied and mind management skills are lacking. Result is obvious! Psychological complaints are rising alarmingly.
In many homoeopathic treatments, the characteristic emotional and mental traits of the patient himself give the most useful leads towards the selection of the most effective medicine, sometimes without focusing on the nature of the clinical illness.

Q. What’s changed for you in the past 3-5 yrs.? How your views on remedies have changed over the years?
I have practiced homoeopathy for the past eight years, and it never ceases to amaze me, the power of the minimal dose. At the same time, I'm often frustrated, knowing the right remedy picture will help solve a difficult case and sometimes not being able to find the right combination of clues to fit together the puzzle to attain a cure or significantly help a case. It has now been well over eight years of practice and at no time since then, has respect for Homoeopathy lessened. As practice increased, the time for individual study of each case was not available and snap diagnoses were generally the rule, but, even so, the results were such as to justify the choice of Homoeopathy as regular practice, and, when time permitted, there was no more delightful pastime than search for the indicated remedy. The joy of successful application of the correct simillimum was always greater than that of an operation completed without technical error. When such operation resulted in improved condition there was always a keen sense of success almost at hand, but this was never to be compared with the intense satisfaction that followed the exhibition of the correct remedy in an annoying symptom complex, for in the latter case the forces of nature seemed to be released and health was on a higher plane afterward, which can seldom be said of even the most successful operation.

Q. You always give advice to your patients regarding diet & eating habits. What’s the role of diet in homoeopathy?
Ans: Many people are surprised when they consult me to find out how in depth I go in my investigation of their eating habits, and food preferences. I do go in depth, because I feel that the way people eat, in addition to being important to their health, gives valuable clues as to what remedy they need. If I have to decide between two remedies, which seem to be equally indicated, I look to the food preferences to verify which way to go, because the food likes and dislikes are so characteristic of an individual, and are often very difficult to influence. I have learned that just telling people what to eat and how to make their diets healthier does not often work, unless the individual is very highly motivated to make the changes. Most people who drink soft drinks know that they are not good for them, yet they are powerless to overcome this habit. A dose of Medorrhinum can help modify this food craving. Patients who have an aversion to fruit, even though they know they should be having several servings each day, cannot make this switch until they have received their Carcinosin, Pulsatilla or Phosphorous (it can be other remedies as well). After the indicated remedy the client starts eating better, which correspondingly helps their health improve.

Q. Dr. Bidani you have studied extensively temperaments of children & number of your articles had even got published in international journals, how do you judge a temperament of a child in your clinic?
Children are born with unique behavioural styles that influence their development from the womb until death. Each child is unique, and has a different way of looking at and interacting with the world. A child’s personality is determined by the interaction of temperament traits with the environment. By understanding temperament, we homoeopaths can very easily get to know the personality of the child which thereby helps us in selecting the exact constitutional medicine & then a Homoeopath can work along with the parent in improving the personality of a child rather than trying to change his or her inborn traits. If I had to describe YOUR temperament, I would take into consideration all aspects of your personality, including your physical appearance, your social habits, your psychological reactions and other people’s perception of your strengths.

Q. Are the patients you see in your clinic the patients you study in the homoeopathic literature?
As a practitioner you expand with the expansion of knowledge. 60% of cases fit the appropriate keynotes, but there is so much suppression that 40% of your cases leave nothing but confusion for the homoeopath and he or she must go on the essence alone. They have no 4pm to 8pm aggravation; they like eggs or don't like eggs, or don't know what they like. It's strictly essence. They'll offer you no physical keynotes to help you. You must completely understand the essence of the remedy to prescribe. People are so suppressed that their vital force can't display an intelligent group of symptoms. You take a case and they look like five polycrests. There are no formulas. You're challenged constantly.

Q. How would you react to the continuous attack on Homoeopathy be it by Lancet or Media?
Homoeopathy is never more nor less than demonstrable truth and the truth never be wholly lost, even though it may be neglected or misunderstood or misapplied, but always, sometime, somewhere, it will raise its head and demand recognition. The persistence of the philosophy of Samuel Hahnemann throughout the many years of ridicule by the older school is evidence that the truth is here embraced.

Q. Who have been your homoeopathic mentors?
James Tyler Kent & Vithoulkas. They are the one who changed entirely my way of thinking & prescribing. I really recommend Paul Herscu if you want to work with children.

Q. What are the most important books in your practice?
Materia Medica & Repertory by James Tyler Kent, Materia Medica Viva & Essence of Homoeopathic Remedies by George Vithoulkas, Portraits of Homoeopathic Materia Medica by Catherine Coulter & last but not the least Children’s Types by Borland.

Q. Are you going to write a book one of these days?
Well, there are two projects in the pipeline. Firstly I am writing on the body language & Homoeopathy & the other one is on Emotions & Homoeopathy. But I am not in any hurry as I want to give the best not only from theoretical point of view but also a practical approach based on experience.

Q. How has homoeopathy helped you on a personal level?
From my own experience of taking remedies I can say that they have expanded my consciousness and accelerated my growth. But the interesting thing is that interacting with patients also expands a physicians own growth.

Q. What advice do you have for new homoeopaths?
Our responsibility is to continually evolve intellectually, experientially, and spiritually. I don't think we can be successful homoeopaths if we don't have real compassion and insight. My recommendations are to keep the constitutional remedy as a constant goal. Look for key emotional and characteristic general symptoms that point directly to remedies. Then apply a comparative materia medica approach to the remedy possibilities. Give the constitutional remedy and then maintain caution around too much extraneous prescribing. Observe how well a patient under the action of the right constitutional can resolve acute flare-ups of symptoms with minimal intervention. Approach constitutional prescribing with a sense of adventure and watch the amazing responses and rewards of this fascinating homoeopathic realm.

Dr. Bidani thank you for your thoughts and time, we hope to hear more and more about you and your work.

Dr. Navneet Bidani can be contacted at:

Dr. Bidani’s
Centre for Homoeopathy,
DSB-199, Red Square Market,
Hisar-125001. Haryana.
INDIA
Mobile No. +91-9416336371
Website: www.drbidani.co.nr
E-mail: drbidani@gmail.com